उत्तराखंड: रामनगर में हाथी का तांडव, रोडवेज बस पर किया हमला, यात्री को उतारा मौत के घाट

उतराखंड के रामनगर में हाथी का तांडव देखने को मिला है। हाथी ने एक यात्री को मौत के घाट उतार दिया है।

कालागढ़ वन प्रभाग के मनराल रेंज के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में काट गांव के पास रोडवेज बस पर हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान हाथी ने बस में बैठे एक यात्री को सूढ से उठा लिया और उसे पटक पटक कर मौत के घाटर उतार दिया।

वहीं, बस में बैठे बाकी के यात्री शोर मचाते हुए किसी तरह से हाथी को दूर भगाया। यात्री को निजी वाहन के जरिए रामनगर चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गिरीश चंद्र पांड पम्पापुरी के रहने वाले थे। गिरीश नेवल गांव के जीआईसी इंटर कॉलेज में काम करते थे। हाथी ने उस समय रोडवेज बस पर हमला किया, जब ये बस रामनगर से बागेश्वर जा रही थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.