कोरोना: उत्तराखंड वासियों लिए बड़ी खुशखबरी, इस मामले में देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले पहाड़ नंबर वन!

देश में कोरोना वायरस आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

महामारी के कहर के बीच उत्तराखंड कोरोना से लड़ाई में देश के लिए एक उम्मीद और मिसाल बनकर उभरा है। ये खबर उत्तराखंड वासियों के लिए भी राहत पहुंचाने वाली है। कोरोना रिकवरी दर के मामले में उत्तराखंड देशभर में तीसरे स्थान पर है। चंडीगढ़ पहले नंबर पर है और लद्दाख तीसरे नंबर पर है। चंडीगढ़ और लद्दाख दोनों ही केंद्र शासित प्रदेश हैं। ऐसे में राज्यों की सूची के लिहाज से देखा जाए तो उत्तराखंड फिलहाल रिकवरी के मामले में पहले नंबर पर है। यानी उत्तराखंड में कोरोना से ठीक होने वाले मरीज देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का पहला मामला 15 मार्च को दर्ज किया गया था। शुरुआत में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति नियंत्रण में थी। बाद में  जमातियों के यहां पहुंचने के बाद राज्य में कोरोना केस तेजी से बढ़ने शुरू हो गए। इसके बाद भी हालात पर किसी तरह से काबू पाया गया। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन-3 में छूट मिली प्रवासी घर लैटने शुरू हो गए। इसके बाद दसूरी बार राज्य में कोरोने के मामले काफी तेजी से बढ़ने शुरू हो गए। हालात दिन प्रतिदिन भयावह होते चलगे।

भारी संख्या में प्रवासियों के राज्य में लौटते ही स्थिति गड़बड़ा गई। लेकिन अब एक बार फिर हालात बेहत तेजी से सुधरे हैं। उत्तराखंड में जहां डबलिंग रेट 50.28 दिन हो गया है, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की तादाद भी काफी तेजी बढ़ रही है। जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं, उसी रफ्तार से राज्य में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। मतलब ये कि सरकार और सवास्थ्य विभाग ने कोरोना को कंट्रल करने के लिए जो कदम उठाए थे, अब वो रंग दिखाने लगे हैं। उम्मीद है जल्द ही आने वाले समय में उत्तराखंड कोरोना मुक्त राज्य होने की मंजिल तक पहुंच जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.