उत्तराखंड: प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ मोर्चा, सड़क पर उतरे कर्मचारी, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा गरमाने लगा है। कर्मचारी इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करने लगे हैं।

अल्मोड़ा में बुधवार को पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ सैकड़ों कर्मचारी चौघानपाटा में इकठ्ठे हुए। कर्मचारियों ने एक सभा की, जिसमें उन्होंने सरकार से पदौन्नति में आरक्षण को वापस लेने की मांग की। सभा के बाद कर्मचारियों ने पूरे बाजार में जुलूस निकाला।

कर्मचारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राज्य सरकार प्रमोशन में आरक्षण को समाप्त नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी की अगर प्रमोशन में आरक्षण को खत्म नहीं किया गया तो वो आंदोलन करेंगे।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि एससी/एसटी के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकारें बाध्य नहीं हैं, क्योंकि यह मौलिक अधिकार नहीं है। कोर्ट ने ये भी कहा था कि एससी/एसटी के लोग सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दावा नहीं कर सकते, ये राज्य सरकारों की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो आरक्षण दे या न दे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.