Exclusive: उत्तरकाशी में एक और हेलीकॉप्टर क्रैश, देखिए हादसे की पहली तस्वीर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। खबरों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर टिकोची में क्रैश हुआ है। हादसे की पहली तस्वीर सामने आई गई है।

हेलीकॉप्टर में मौजूद पायलट और इंजीनियर सुरक्षित हैं। इंजीनियर को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। ये हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।

21 अगस्त को हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद आज फिर से हेलीकॉप्टर से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया था। हेलीकॉप्टर आराकोट से चिवां गांव के लिए राहत सामग्री ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर दो बार राहत सामग्री पहुंचा चुका था। दोपहर करीब 2:15 बजे ये हेलीकॉप्टर तीसरे राउंड में राहत सामग्री लेकर उड़ा था। इसी दौरान नगवाड़ा टिकोची के पास ट्रॉली के तार की चपेट में आ गया।

इससे पहले 21 अगस्त को भी राहत और बचाव के काम में लगा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। जिसमें पायलट और को-पायलट समेत तीन लोगों की जान चली गई थी। रविवार को बादल फटने के बाद से ही उत्तरकाशी के इस इलाके में बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.