फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आग का तांडव देखने को मिला है। यहां के सिद्धार्थ पैराडाइज अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सुबह अपार्टमेंट के चौथी मंजिल के फ्लैट नंबर 402 में अचानक आग लग गई। हाग लगते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। फ्लैट से धुआं निकलता देख पूरे अपार्टमेंट में खलबली मच गई। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। आग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत ये रही कि जिस वक्त फ्लैट में आग लगी उस वक्त फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: टिहरी में गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोग थे सवार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.