फोटो: सोशल मीडिया
रुद्रप्रयाग के केदारनाथ में पांच हवाई कंपनियों ने अपनी हेलीकॉप्टर की सर्विस को बंद कर दिया है।
केदारनाथ में ही कई और कंपनियां भी अपनी सर्विसेज बंद करने का मन बना रही है। इन कंपनियों ने केदारनाथ के कपाट बंद होने से पांच दिन पहले ही अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया है। 16 नवंबर को कपाट बंद होने हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या इस बार कम होने की वजह से हवाई कंपनिया हेली सेवा बंद कर रही हैं। फिलहाल नौ हवाई कंपनियां केदारनाथ के लिए सेवाएं दे रही थीं।
इस बीच केदारनाथ में बर्फबारी भी होने लगी है। जिसकी वजह से धाम में यात्रियों को पेयजल की किल्लत से दो-चार होना पड़ रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों केदारनाथ में का तापमान माइनस तीन डिग्री के आसपास है। सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के बीच हर दिन करीब तीन हजार यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने से धाम में पेयजल किल्लत गहरा गई है। पेयजल लाइन बर्फ के चलते जम गई है, जिससे इन पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.