उत्तरकाशी के जंगलों में आग का तांडव जारी, अब तक कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख

उत्तरकाशी के टौंस वन प्रभाग के जंगलों में आग का तांडव जारी है। ये इलाका करीब 4 किलोमीटर के रेंज में सुग रहा है।

चारों ओर धुआं-धुआं नजर आ रहा है। वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। परेशनी की बात ये है कि जब तक वन कर्मी एक जगह की आग बुझा रहे हैं, दूसरी जगह आग सुलगती चली जा रही है। टौंस वन प्रभाग के जंगल करीब 1 महीने से आग की चपेट में हैं। अब तक कई हेक्टेयर वन सम्पदा जलकर राख हो गई है। मोरी ब्लाक में तो आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग की लपटें खेत खलिहानों तक पहुंच गई थी। जिन पर वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तहसील मुख्यालय पुरोला के आसपास के जंगल गत दो दिनों से धू-धू कर जल रहे हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान किसानों और पशु पालकों को हुआ है। जिन्हें ठंड के सीजन में पशुओं के लिए चारा पत्ती की समस्या जूझना पड़ेगा। डीएफओ सुबोध काला कहा कि वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वन प्रभाग के 13 हेक्टेयर वन क्षेत्र में 21 आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी की वजह से आग पर समय पर काबू पाने में परेशनी होती है। विभाग में स्टाफ की कमी है। कुल 148 पदों के सापेक्ष 64 पद खाली हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.