उत्तराखंड: लॉकडाउन के सातवें दिन अल्मोड़ा प्रशासन ने इस तरह की स्थानीय लोगों की मदद

देशभर में लॉकडाउन का आज सातवां दिन है। लॉकडाउन की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को जरूरी सामान की दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार और कुछ स्वयं सेवी संगठन हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में प्रशासन की तरफ से जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने का सामान दिया गया। करीब 720 पैकैट खाद्यान का वितरण किया गया। पैकेट में पांच किलो आटा। तीन किलो चावल, एक किलो दाल, एक किलो चीनी, एक पैकेट नमक, और मसाले दिये गये। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर चिकित्सा व्यवस्था को भी दुरुस्त कर रहा है। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए वार्ड और बेड की व्यवस्था की जानी है।

आपको बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के 1250 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से करीब 100 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जबकि इस वायरस से अब तक देश में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरी दुनिया में 7 लाख 64 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। केंद्र सरकार ने कोराना वायरस के फैलते प्रभाव को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इस दौरान जरूरी सामान को छोड़कर सभी दुकानें बंद है। लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

21 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.