उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच त्रिवेंद्र सिंह ने पेश की मिसाल, ‘सीएम राहत कोष’ में देंगे 5 महीने की सैलरी

उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस से जंग जारी है। स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

लॉकडाउन के बीच जनता को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है। कोरोना से जंग के लिए वित्त प्रबंधन भी बेहद जरूरी है, जिसके लिए सरकार जुटी हुई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता को इस बात के लिए प्रोत्साहित कर रहें है कि लोग सीएम राहत कोष में अपने इच्छा के अनुसार, दान करें।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार ने जनता के लिए बड़ी मिसाल पेश की है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने इस बात की घोषणा की है कि वो अपनी पांच महीने की सैलरी सीएम राहत कोष में देंगे, ताकि इससे जरूरतमंदों की मदद की जा सके। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता रावत ने सीएम राहत कोष में 1 लाख और बेटी ने 52 हजार रुपये सहयोग करने की घोषणा की है।

प्रदेश में जो लोग आर्थिक मदद कर रहे हैं त्रिवेंद्र सरकार उनके इस कदम का स्वागत कर रही है। साथ ही सरकार इसके लिए सहयोग की भी अपील कर रही है। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा थआ, “कोरोना की महामारी से निपटने के लिए आप सभी का सहयोग चाहिए। आपका दिया एक-एक पैसा किसी की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है, किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है। इच्छुक व्यक्ति निम्न अकाउंट में दान दे सकते हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.