उत्तराखंड: लॉकडाउन के दूसरे दिन खुली दुकानें, कुछ इस तरह सामान की खरिदारी करते दिखे लोग

कोरोना से लड़ने के लिए हुए देशभर में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। दूसरे प्रदेशों की तरह ही उत्तराखंड में भी जरूरी सामानों को छोड़ कर बाकी दुकानें बंद है।

लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के लिए प्रशासन भी हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। लोगों को जरूरी सामान की किल्लत ना हो, इसलिए सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक जरूरी सामानों की दुकानें खुलती हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन करने के लिए ग्राहकों के बीच उचित दूरी रहे इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।

लॉकडाउन के दौरान चमोली के थराली में खाद्य विभाग भी काफी मुस्तैद है। गुरुवार को निरीक्षक भगवती प्रसाद रतूड़ी ने सुबह अनाज और सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम और LIU थराली की टीम भी खाद्य निरीक्षण टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण कर स्टॉक और बाजार भाव की जानकारी लेती दिखी।

खाद्यान विभाग ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई भी दुकानदार सामान का स्टॉक ना कर पाए और सामान को ज्यादा रेट पर ना बेच पाए। खाद्यान निरीक्षक भगवती प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि कालाबाजारी की होने पर दुकानकादारों के खिलाफ शख्स कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को रेट लिस्ट दुकान के बाहर टांगने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सब्जी विक्रेताओं के पास नहीं बनवाने की सही जानकारी नहीं होने की वजह से सब्जी की आपूर्ति होने में थोड़ी दिक्कत आ रही है। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि मालवाहनों के लिए पास जारी किए जा रहे हैं और किसी भी तरह थराली, देवाल, नारायणबगड़ क्षेत्र में खाद्यान्न संकट हो इसके लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रशासन पास जारी कर खाद्यान आपूर्ति बहाल करने में जुटा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.