उत्तराखंड: कोरोना संकट में ये हैं वो हेल्पलाइन नंबर जो ‘संजीवनी’ का करेंगे काम, सीएम ने किया जारी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से पूरा देश दहशत में है। उत्तराखंड समेत देश के सभी राज्यों की सरकारों ने इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ जंग छेड़ रखा है।

उत्तराखंड की सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए लगातार कदम उठा रही है। सरकार अलग-अलग माध्यमों से जनता के बीच पहुंची रही है और कोरोना को हराने की अपील कर रही है। लॉकडाउन के बीच जनता को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना का फिलहाल कोई इलाज नहीं है। ऐसे में सावधानी और जागरुकता से ही लोग इस जानलेवा बीमार से बच सकते हैं। कोरोना वायरस को लेकर जनता के बीच कैसे जागरुकता फैले इसका बीड़ा सरकार ने उठा रखा है। सरकार ने कोरोना से संबंधित जानकारी के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक अकाउंट से हेल्पलाइन शेयर करते हुए लिखा, “लॉकडाउन के दौरान ‘सीएम हेल्पलाइन’ पर सिर्फ कोरोना से संबंधित आवश्यक जानकारियों, शिकायतों के लिए ही संपर्क करें।”

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट एक अन्य हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप्प नंबर शेयर करते हुए लिखा, “कोरोना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आप फोन करके या WhatsApp नंबर पर कोरोना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। दूरभाष नंबर: 0135-2722100, व्हाट्सएप्प नंबर: 9997954800, (कोरोना कंट्रोल रूम)”

प्रदेश सरकार के लिए दूसरी सबसे बड़ी चुनौती लॉकडाउन के दौरान जनता को जरुरी सामान मुहैया कराना है। कोरोना वायरस महामारी को देख कालाबाजारी करने वाले भी आंख गड़ाए बैठ हैं। ऐसे में इस मुसीबत के दौरान लोगों को उचित दाम और सही समय पर सामाम मिल सके इसका भी राज्य सरकार भरपूर ख्याल रख रही है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक प्रोफाइल से एक हेल्पलाइन नंबर जारी शेयर करते हुए लिखा, “ग्राहकों को तय दर से अधिक मूल्य पर बेची गई सामग्री पाए जाने पर दुकानदारों पर होगी सख्त कार्यवाही, जुर्माना लगेगा। ऐसा करने वालो को सजा होगी। अगर कहीं कालाबाजारी होती है तो लोग कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर, 18001804188 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।”

अक्सर ऐसे देखा जा रहा है कि लोग बाजारों में समाजिक दूरी नहीं बना रहे हैं। इससे सभी को खतरा हो सकता है। सरकार भी इस पर जोर दे रही है। सीएम त्रिवेंद्र रावत अपने फेसबुक पोस्ट से इस संबंध में सूचा शेयर करते हुए लिखा, “कोरोना वायरस संक्रमण को फैलाने से रोकने के लिए खरीदारी करते समय उचित दूरी बनाए रखें।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.