प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 21 मार्च तक बारिश और बर्फबारी से राहत के आसार कम हैं।
मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हफ्ते तक जारी रह सकती है। हालांकि प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम ठीक रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाय रह सकते हैं। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इनमें भी ज्यादातर इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले चार दिनों से बारिश और बर्फबारी की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी इलाके बर्फ की कई इंच मोटी परत से ढके हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.