उत्तराखंड में कोरोना महामारी घोषित, सरकार ने उठाए ये बड़े कदम

पूरी दुनिया में जिस तेजी के साथ कोरोना वायरस फैल रहा है, उसे देख कर लग रहा है कि इसे पूरी तरह से रोक पाने में अभी काफी वक्त लगेगा।

हालांकि भारत की सरकार के साथ ही उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार इस वायरस को फैसलने से रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटी है। उत्तराखंड सरकार ने इस वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। खबरों के मुताबिक सरकार ने स्कूल और आंगनबाड़ी के साथ-साथ सभी कॉलेज, सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स 31 मार्च तब बंद रहेंगे। हालांकि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज खुले रहेंगे, ताकि लोगों को इलाज में कोई दिक्कत नहीं आए। सरकार ने उत्तराखंड में आइसोलेशन वार्ड के लिए करीब 50 करोड़ की राशि मंजूर की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिस पर इसको रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। मीटिंग में ये फैसला किया गया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही बसों में सेनिटेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के लोग इस वायरस से बचने के लिए बड़े आयोजनों की टालने की मांग कर रहे हैं। टिहरी लेक फेस्टिवल जो की पूरी दुनिया में मशहूर है। इस महीने 17 से 19 मार्च तक टिहरी में होने वाले लेक फेस्टिवल को स्थानीय लोग टालने की मांग कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.