उत्तराखंड: देहरादून से इन शहरों के लिए शुरू होने जा रही फ्लाइट्स, जान लीजिये शेड्यूल

कोरोना महामारी के बीच अनलॉक-4 शुरू होन के साथ ही सरकार ने आम लोगों को कई और रियायतें दी और धीरे-धीरे ये ढील का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से चार और नई फ्लाइट्स को उड़ान भरने की इजाजत दे दी है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अगले सप्ताह से तीन इंडिगो की फ्लाइट और एक स्पाइसजेट का विमान उड़ान भर सकेगा। नई फ्लाइट्स का शेड्यूल तय हो गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी।

ये है फ्लाइट्स का शेड्यूल
मुंबई-देहरादून के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विमान सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर आएगा और 10:50 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। इसी तरह मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को 6:10 बजे फ्लाइट आएगी और 6.50 बजे वापस जाएगी। जबकि अहमदाबाद और देहरादून के के बीच जहाज मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 11:30 बजे आएगा और 12 बजे वापस जाएगा। वहीं, कोलकाता से देहरादून के लिए विमान का संचालन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगा। विमान दोपहर 2 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर तीन बजे वापस जाएगा।

इसी तरह 16 सितंबर बुधवार से हैदराबाद देहरादून के लिए हवाईसेवा शुरू हो जाएगी। फ्लाइट की आवाजाही सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। हैदराबाद से विमान 12:25 बजे देहरादून पहुंचकर 1:05 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद हवाई सेवाओं पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अनलॉक शुरू होने पर 25 मई को पहली बार सवाई सेवाओं को दोबारा शुरू किया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 6-7 फ्लाईटें शुरू की गईं थी, जिनकी संख्या बढ़कर 15 पहुंच चुकी है। आगे जरूरत के हिसाब से इसकी संख्या और बढ़ा दी जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.