गढ़वाल यूनिवर्सिटी के इम्तिहान की तारीख आगे बढ़ी, पढ़िए अब कब होंगे एग्जाम

गढ़वाल यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर एग्जाम की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। यूनिवर्सिटी के सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरविंद कुमार ने बताया कि हरिद्वार महाकुंभ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहे है।

ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश का संज्ञान लेते हुए नौ से 15 अप्रैल तक की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। स्थगित परीक्षाओं की तारीख जल्दी गढ़वाल विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। बता दें कि हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ मेला शुरू हो चुका है। 12-14 अप्रैल को होने वाले शाही स्नानों पर आने वाली भीड़ से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। इसलिए एहतियातन जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जिले के समस्त शैक्षिक संस्थान भी नौ अप्रैल से 15 अप्रैल तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।  हरिद्वार में एमएमजेएन पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डा. सुनील कुमार बत्रा ने भी कुंभ मेले के दौरान पड़ रही परीक्षाओं को स्थगित करने या फिर नई तारीख का एलान करने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की थी, ताकि छात्रों को परीक्षाएं देने में कोई परेशानी न हो।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.