उत्तराखंड: सिलेंडर भरवाने से मिलेगा छुटकारा, जल्द ही पाइल लाइन के जरिए आपके घर तक पहुंचेगा गैस

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में रह रहे लोगों का घर तक रसोई गैस पाइपलाइन पाने का सपना जल्द ही पूरा होगा।

सबसे पहले देहरादून के लोगों का ये सपना पूरा होगा। देहरादून में आने वाले सालों में तीन लाख घरों में रसोई ईंधन के लिए पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराने की तैयारी है। सरकारी कंपनी गेल गैस लिमिटेड सिटी गैस वितरण परियोजना के तहत इस परिजनों पर 1500 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। परियोजना के तहत जिले में 3088 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाली आबादी को शामिल किया जाएगा। गेल गैस लिमिटेड के अनुसार, पहले चरण में जिले के चकराता, देहरादून, डोइवाला, कालसी, ऋषिकेश, त्यूणी और विकासनगर जैसे सात क्षेत्र शामिल होंगे।

गेल गैस लिमिटेड के मुताबिक, एक महीने के भीतर इन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा 5 से 6 महीने करीब 5000 घरों में पीएनजी पहुंचा दी जाएगी। घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों के पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

कंपनी के अनुसार, हरिद्वार से देहरादून तक गैस पाइप लाइन बिछाने में लगने वाले समय को देखते हुए फिलहाल ये सुविधा डीकंप्रैस्ड यूनिटस (डीसीयू) के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कंपनी देहरादून में 5 से 6 डीसीयू स्थापित करेगी, जिसमें गैस को वाहनों के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी देहरादून में अगले साल मार्च से पहले 4 से 5 सीएनजी फिलिंग स्टेशन भी स्थापित करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.