उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सूखाताल में एक क्वारंटीन सेंटर में युवती ने खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लड़की ने कांच का गिलास तोडड कर अपनी कलाई की नस कांट ली।
युवती के इस कदम में क्वारंटीन सेंटर प्रशासन में हड़कंप मच गया। फौरन ही उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वो खतरे से बाहर है और उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। दरअसल सूखाताल स्थित बंगाली कॉलोनी में एक परिवार के चार लोगों को क्वारंटीन किया गया था। जिसमें वो 23 साल की युवती भी थी। क्वारंटीन सेंटर से फोन पर वो अपने प्रेमी से बात कर रही थी। बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने पास में रखे कांच के गिलास को तोड़कर अपनी कलाई की नस ही काट ली।
घटना की जानकारी तुरंत ही वहां मौजूद लोगों ने क्वारंटीन सेंटर प्रशासन को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद दोबारा उसे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है और उसकी काउसलिंग की गई। मामले जांच कर रहे ASI सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक मामले में किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। आपको बता दें कि जिस क्वारंटीन सेंटर में युवती को रखा गया है। वहां 25 और लोग भी क्वारंटीन है। जिसमें 14 पुरुष और 11 महिलाएं हैं। सिक्योरिटी को देखते हुए क्वारंटीन सेंटर के गेट पर पुलिस कांस्टेबल तैनात रहता है, लेकिन उसे अंदर की गतिविधियों की जानकारी नहीं रहती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.