उत्तराखंड: किसानों के लिए खुशखबरी! फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले इस खतरनाक कीड़े से अब मिलेगा छुटकारा

अल्मोड़ा में खेती-बाड़ी कर रहे किसानों के लिए एक राहत की खबर है। पर्वतीय क्षेत्रों में खेती किसानी को नुकसान पहुचाने वाला कीड़ा कुरमुला से निजात मिल जाएगी।

इस कीड़े से निजात दिलाने के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने एक ऐसा यंत्र तैयार किया है जो कुरमुला कीड़े को जड़ से खत्म कर देगा। कुरमुला कीड़े को ट्रैप करने के प्रकाश प्रपंच नाम के इस यंत्र को  इन दिनों प्रदेश के पर्वतीय जिलों के किसानों को राज्य सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से  वितरित किया जा रहा है। यही नहीं इस यंत्र की मांग देश भर के किसान कर रहे हैं। अभी तक हजारों किसानों को यह यंत्र बाटा जा चुका है, जिससे किसानों को काफी फायदा हो रहा है।

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक ने बताया कि कुरमुला कीड़ा खेती को काफी नुकसान पहुचाता है, इसी से निजात दिलाने के लिए संस्थान ने 2 तरीके अपनाए। छोटे कीड़े को मारने के लिए कैरूकुलम (डब्लूजीपीएस-2) पाउडर तैयार किया, जबकि वयस्क कुरमुले को खत्म करने के लिए प्रकाश प्रपंच तैयार किया गया है। जिसकी देश भर से किसान मांग कर रहे हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.