उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच अल्मोड़ा जिल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी!

कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लोगों के बड़ी खुशबरी है। जल्द ही पानी की किल्लत दूर होने वाली है।

जिले में पार्नी की आपूर्ति के लिए केंद्र के जल मंत्रालय की मदद ली जाएगी। जिले के 8 एमएलडी पानी फिलहाल मिलता है जो यहां की कोसी नदी से लिया जाता है। लेकिन नदी का जलस्तर गर्मियों में बहुत घट जाता है, जिससे अल्मोड़ा को जल आपूर्ति होने में समस्या होती है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद अजय टम्टा ने सिंचाई विभाग के अधिकरियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में जल संकट बना ही रहता है। ऐसे में पानी की किल्लत दूर करने के लिए एक बड़ी योजना की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने बताया कि पिंडर नदी से योजना बनाई जाएगी, जिसमें पिंडर से पानी लाकर कोशी नदी का जलस्तर बढ़ाया जाएगा। इसके लिए वो केंद्र सरकार के जल मंत्रालय से इस योजना के लिए बात करेंगे। उन्होंने सिचाई विभाग को डीपीआर बनाने के निदेर्श दिए हैं।

सांसद अजय टम्टा ने बताया कि जल आपूर्ति के लिए एक योजना और बनाई जा रही कपलेश्वर अलमोड़ा पम्पिंग योजना, इस योजना से 5 एमएलडी पानी शहर को मिलेगा, जिससे शहर को 13 एमएलडी पानी मिल पाएगा और शहर की जलापूर्ति भी सही हो जाएगी।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.