उत्तराखंड: कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक की मांग, कांग्रेस ने DM को PM के नाम सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर रोक लगाने की मांग की है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के नेतृत्व में पीएम के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को कम कर उनका मूल्य स्थिर करने की मांग की गई। प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी के कारण परेशान है। सुरक्षा की दृष्टि से लागू किए गए लाकडाउन के कारण करोड़ों लोगों की आर्थिक स्थिति आज दयनीय हो चुकी है। ऐसे में अगर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते रहेंगे तो जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में प्रधानमंत्री से जनहित में पेट्रोल-डीजल का मूल्य कम कर स्थिर करने की मांग की। पूरन सिंह रौतैला के साथ ज्ञापन देने वालों में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय और जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक उपस्थित रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.