उत्तराखंड: बैंक्वेट हॉल में शादी को सरकार ने दी इजाजत, इन नियमों का रखना होगा ध्यान, जान लें

उत्तराखंड में अनलॉक-1 के तहत धीरे-धीरे चीजों को खोला जा रहा है। राज्य में लॉकडाउन की वजह से जिनकी शादियां रुकी हुई थीं, उन्हें सरकार ने राहत दी है।

राज्य सरकार ने विवाह समारोह स्थलों और सामुदायिक भवनों में आयोजन को कुछ प्रतिबंधों के साथ इजाजत दे दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश में बैंक्वेट और कम्यूनिटी हॉल में आयोजन किए जा सकते हैं। नियम के मुताबिक, कनटेनमेंट जोन में इन पर प्रतिबंध रहेगा। आइए अब आपको बताते हैं कि किन नियमों के तहत विवाह समारोह स्थलों और सामुदायिक भवनों में आयोजन किए जा सकते हैं।

बैंक्वेट और कम्यूनिटी हॉल में आयोजन के लिए इन नियमों का रखना होगा ध्यान:

  • बैंक्वेट और कम्यूनिटी हॉल में समारोह में 50 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए।
  • समारोह में शामिल होने वाले लोगों को शपथ पत्र भरकर देना होगा।  ये बताना होगा कि वो कहां ठहरे हैं।
  • दूल्हा और दुल्हन के हाईलोड वाले शहरों से आने वाले रिश्तेदारों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा, लेकिन उन्हें घूमने-फिरने की इजाजत नहीं होगी।
  • बैंक्वेट और कम्यूनिटी हॉल को सभी मेहमानों और अपने कर्मियों का रिकॉर्ड रखना होगा।
  • प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी। साथ ही उसका रिकॉर्ड भी रखना होगा।
  • सोशल डिस्टेंस समेत दूसरे नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.