उत्तराखंडः अफगानिस्तान में फंसे लोगों का सरकार ने मांगा ब्योरा, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए प्रदेश सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने अफगानिस्तान से स्वदेश आना चाह रहे लोगों के परिजनों से अपील की है कि वे अपने परिजनों का शीघ्र ब्योरा उपलब्ध कराएं ताकि केंद्र सरकार के सहयोग से उनकी सकुशल वापसी की जा सके। उन्हें संबंधित जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ब्योरा देने के लिए कहा गया है। इस तरह की सूचनाएं हेल्पलाइन 112 पर भी दी जा सकती है।

अपर मुख्य सचिव (गृह) आनंद बर्द्धन के मुताबिक, उत्तराखंड के जो लोग अफ़गानिस्तान में हैं और स्वदेश वापस आना चाहते हैं। उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट व अन्य विवरण सहित अपने जिले के जिलाधिकारी या एसएसपी को शीघ्र सूचित करें।  हेल्पलाइन 112 पर भी सूचित किया जा सकता है। उनका कहना है कि उत्तराखंड सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से अफगानिस्तान में रह गए अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तराखण्ड के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें वापिस सकुशल लाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। ये लोग जल्द ही सकुशल अपने घर वापस आ जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आज ही इस संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में भी बात कर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम केन्द्र सरकार के लगातार सम्पर्क में हैं। केन्द्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान से प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों ने मुख्यमंत्री सकुशल स्वदेश वापसी की अपील की थी। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात की थी। उनके निर्देश पर अब अफगानिस्तान से स्वदेश लौटने के इच्छुक नागरिकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.