उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा खोलने का आदेश किया स्थगित, 16 जून को फिर होगा विचार

उत्तराखंड सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया है।

चारधाम यात्रा को चरणबद्ध ढंग से खोले जाने के मामले में प्रदेश सरकार ने यू टर्न ले लिया है। जहाँ शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कोविड कर्फ्यू को जारी रखते हुए चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के स्थानीय लोगों के लिए बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन की सशर्त अनुमति की घोषणा की।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल की ओर से जानकारी दी गई कि कोविड की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता के साथ स्थानीय लोग अपने-अपने जिलों में धाम के दर्शन कर सकेंगे। लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कोविड कर्फ्यू को लेकर जो एसओपी जारी की गई, उसमें चारधाम यात्रा को सशर्त खोले जाने का जिक्र नहीं है।

वहीं शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि 16 जून के बाद राज्य सरकार यात्रा खोलने पर फिर से विचार करेगी। देवस्थानम बोर्ड को 1 जुलाई तक तैयारी करने के निर्देश दें दिए गए है।

बता दें कि इससे पहले सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को जिलास्तर पर अनुमति दी गई थी, लेकिन आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी थी। सरकार ने जिन जिलों को यात्रा की अनुमति दी थी।

उनमें चमोली जिले के यात्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन, रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ धाम के दर्शन और उत्तरकाशी जिले के यात्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के दर्शन करने का नियम बनाया था।

हालांकि सरकार ने अब आदेश स्थगित कर दिया है। फिलहाल केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में ​केवल पुजारियों को पूजा अर्चना संबंधी गतिविधियां कर पाने की अनुमति है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.