चिंताजनक: उत्तराखंड में धीमी वैक्सीनेशन की रफ्तार, अब तक सिर्फ 7 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण

कोरोना महामारी के इस संकटकाल देशभर में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए दिसंबर अंत तक पूरी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।

लेकिन जिस धीमी गति से वैक्सीनेशन का काम हो रहा है उसे देखते हुए लगता है इसमें कई साल का समय लग जाएगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 3.5 फीसदी आबादी को ही वैक्सीन की दोनों डोज दी जा सकी है। जबकि 5.71 फीसदी लोगों को अभी सिर्फ एक डोज दी गई है। अगर बात उत्तराखंड की करें तो राज्य में अभी सिर्फ 7,051 83 लोगों को ही दोनों डोज दी जा सकी है। जबकि 26 लाख 62 हजार लोगों को सिर्फ पहली ही डोज लग पायी है।

उत्तराखंड राज्य की जहां तक आबादी की बात है तो वह एक करोड़ 10 लाख के आसपास होगी। सवाल यह है कि जब अब तक सिर्फ सात लाख के आसपास लोगों को ही टीका लगाया जा सका है तो फिर 1 करोड़ दस लाख लोगों को टीका लगाने में कितना समय लगेगा। देश में 16 जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। मोटे तौर पर अगर यह मान भी लें कि बीते तो ढाई महीने में 7 लाख लोगों को ही टीका मिल सका है इस गति से अगर टीकाकरण अभियान चलता रहा तो एक करोड़ दस लाख लोगों को टीका लगाने में चारकृपांच साल से कम का समय नहीं लगेगा। और जब तक सभी को टीका नहीं लग जाता कोरोना से पूर्ण सुरक्षा संभव नहीं है।

वैक्सीनेशन की धीमी गति का मुख्य कारण टीके की उपलब्धता न होना ही है। भले ही उत्तराखंड राज्य सरकार ने कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर तक निकालकर इस बात की कोशिश की थी कि उसे विदेशों से टीका मिल सके और जल्द लोगों को टीका मिल पाए लेकिन यह संभव नहीं हो सका। टीके के बारे में तमाम तरह की भ्रांतियों के कारण भी इसमें देरी हो रही है।

भले ही केंद्र सरकार साल के अंत तक सभी नागरिकों के टीकाकरण का दावा कर रही सही लेकिन धरातल पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन भी बड़ी फजीहत भरा साबित हो रहा है। सरकार ने जल्दबाजी में 18 प्लस के लिए टीकाकरण का काम शुरु जरूर कर दिया है लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण काम अटक-अटक कर ही चल रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.