उत्तराखंड: सरकार ने गंगोत्री ग्लेशियर मामले में पेश की रिपोर्ट, चार अधिकारी किए गए निलंबित

उत्तराखंड सरकार की ओर से गंगा नदी के उद्गम स्थल गोमुख में गंगोत्री ग्लेशियर पर नजर बनाए रखने को लेकर उठाए गए कदमों पर हाईकोर्ट में प्रगति रिपोर्ट पेश की गई।

सरकार की ओर से अदालत को बताया गया अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं करने के मामले में राज्य आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन विभाग के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच की जा रही है। दिल्ली निवासी अजय गौतम की ओर से दायर जनहित याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ और न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ में आज इस मामले की सुनवाई हुई।

सरकार की ओर पेश रिपोर्ट में कहा गया कि अदालत के जुलाई 2018 के आदेश का अनुपालन नहीं करने के मामले में आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यकारी निदेशक पियूष रौतेला के अलावा तीन अनुभाग अधिकारियों सुरेन्द्र सिंह रावत, बसंत वल्लभ जोशी और सुरेश चंद्र पांडे को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच की जा रही है।

प्रगति रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आपदा प्रबंधन को देखते हुए वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियालॉजी को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किये जाने की योजना है ताकि दुर्गम इलाकों में आने वाली आपदाओं की निगरानी की जा सके और आपदाओं के मामले में आवश्यक कदम उठाये जा सके।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आपदा के समय में प्रभावी क्रियान्वयन के लिये एक हाई पावर कमेटी का गठन किया जाना सुनिश्चित किया जाये जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग के अलावा सूचना प्रोद्योगिकी विभाग के सचिव और पुलिस महानिरीक्षक (एसडीआरएफ), वाडिया इंस्टीट्यूट एवं इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेसिंग के निदेशक शामिल हों।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने जुलाई 2018 में अपने महत्वपूर्ण आदेश में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियालॉजी की मदद से गोमुख में गंगोत्री ग्लेशियर में बनने वाली झील की स्थिति का अध्ययन करने के लिये आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिये थे और हर तीन महीने में प्रगति रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा था।

गौतम की ओर से वर्ष 2017 में जनहित याचिका दायर कर कहा गया था कि गोमुख में गंगोत्री ग्लेशियर में एक कृत्रिम झील का निर्माण हो रहा है जिससे काफी नुकसान हो सकता है। इसके बाद अदालत ने सरकार को स्थिति पर नजर रखने और तीन माह में रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.