उत्तराखंड: एसिड अटैक पीड़ितों को सरकार देगी बड़ी राहत

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार तेजाब पीड़ित महिलाओं को बड़ी राहत देने जा रही है। प्रदेश सरकार ने पीड़ितों को पेंशन दे सकती है।

महिला सशक्तिकरण विभाग ने हर महीने पीड़ितों को सात से दस हजार रुपये तक पेंशन देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। सूबे की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक वर्तमान में कहीं भी तेजाब पीड़ितों को पेंशन की व्यवस्था नहीं है।

मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं ने उनसे मुलाकात की थी और उन्हें बताया कि उनका सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। तेजाब हमले के बाद से सरकारी और निजी में लोग उन्हें नौकरी देने से डरते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। पीड़ितों की मांग थी कि सरकार ऐसी व्यवस्था करे जिससे उनकी आरर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। आपको बता दें कि फिलहाल प्रदेश में 11 एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। उत्तराखंड में अगर पेंशन देने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली तो उत्तराखंड तेजाब पीड़ितों को पेंशन देने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।  

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.