PM मोदी से उत्तराखंड की गुहार, गढ़वाल राइफल के राजेंद्र नेगी की अभिनंदन की तरह कराओ वापसी

विंग कमंडर अभिनंद की तरह देश का एक और जाबांज अपनी ड्यूटी को निभाते हुए पाकिस्तान की सीमा में गलती से चला गया है। जाबांज का नाम है हवलदार राजेंद्र नेगी।

पूरा पहाड़ एक सुर में पीएम मोदी से ये गुहार लगा रहा है कि विंग कमांडर अभिनंद की ही तरह हवालदार राजेंद्र सिंह नेगी की पाकिस्तान से वापसी कराएं। देहरादून के अंबीवाला सैनिक कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र सिंह नेगी के परिवार ने ये अपील की है कि सरकार कूटनीतिक दबाव बनाए, ताकि राजेंद्र की भी विंग कमांडर अभिनंद की तरह घर वापसी हो।

बीते 8 जनवरी से राजेंद्र सिंह नेगी कश्मीर बॉडर से लापता हैं। गढ़वाल राइफल्स में तैनात राजेंद्र सिंह की ड्यूटी कश्मीर के गुलमर्ग में थी। 8 जनवरी के उनके लापता होने की खबर उनकी पत्नी को दी गई। राजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी राजेश्वरी के पास गढ़वाल राइफल से फोन आया था। यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि हवलदार राजेंद्र सिंह लापता हो गए हैं। उन्होंने बताया की राजेंद्र बर्फ में फिसलते हुए गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए हैं। जैसे ही ये खबर मिली राजेंद्र सिंह के परिवार में कोहराम मच गया।

राजेंद्र सिंह की पत्नी और उनके बच्चों को जबसे ये खबर मिली है वो बस रोए जा रहे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने मोदी सरकार से ये अपील की है कि राजेंद्र सिंह नेगी की रिहाई के लिए पाकिस्तान पर वैसा ही दबाव बनाए, जैसा विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के लिए बनाया था। उधर, सेना के अधिकारियों का कहना है कि वो राजेंद्र सिंह नेगी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लगा है। देहरादून के सैनिक कॉलोनी में राजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी राजेश्वरी देवी के अलावा उनकी बड़ी बेटी 14 साल की अंजली, 12 साल का बेटा प्रियांशु और 10 सालकी बेटी मीनाक्षी रहते हैं। राजेंद्र सिंह ने छुट्टी के बाद नवंबर में ड्यूटी पर लौटे थे। राजेंद्र सिंह नेगी मूल रूप से चमोली के रहने वाले हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.