फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड सरकार ने छात्रों की फीस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने बता दिया है कि स्कूल किस अवधि से छात्रों से पूरी फीस वसूल सकते हैं।
उत्तराखंड की शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया, “राज्य के स्कूल 2 नवंबर 2020 के बाद से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों से पूरी फीस ले सकते हैं, इससे पहले की अवधि के लिए सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जा सकती है।”
गौरतलब है कि राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल 2 नवंबर 2020 से खोल दिए गए थे। हालांकि उस दौरान इस बात की घोषणा नहीं हुई थी कि छात्रों से फीस 2 नवबर 2020 से ही ली जाएगी। लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है। ऐसे में स्कूल अब छात्रों से पूरी फीस वसूल सकते हैं।
कोरोना महामारी के दौरान राज्य में स्कूल, कॉलेज बंद हो गए थे। उस दौरान सरकार ने ऐलान किया था कि जो स्कूल ऑनलाइन क्लास छात्रों को मुहैया करा रहे हैं वो सिर्फ छात्रों से ट्यूशन फीस ले सकते हैं। बाकी फीस पर रोक लगा दी गई थी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.