उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, उन्होंने खुद को किया आइसोलेट

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस संबंध में जानकार दी है।

राज्यपाल मौर्य ने ट्वीट कर कहा, “मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टमैटिक हूं और कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।”

राज्यपाल ने हाल में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी बरतने और अपनी जांच कराने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने आगे कहा, “आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं।”

रविवार देर शाम राजभवन के सूचना उप निदेशक नितिन उपाध्याय ने जानकारी दी कि राज्यपाल मौर्य एसिम्प्टमैटिक हैं, और चिकित्सकों की निगरानी में आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल एक सप्ताह के अवकाश पर आगरा गई थीं। वो शुक्रवार की शाम राजभवन लौटी थीं। शनिवार और रविवार अवकाश था। चूंकि राजनिवास और राज्यपाल सचिवालय के परिसर काफ़ी दूर और अलग हैं, इसलिये उनका किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी से कोई सम्पर्क नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल सचिवालय सामान्य रूप से कार्य करेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.