पंतनगर विवि में छात्रा के साथ उत्पीड़न की खबर से हड़कंप, राज्यपाल ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के जीबी पंत विश्विद्यालय के छात्रावास में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के मामले को राज्पपाल बेबी रानी मौर्य ने गंभीरता से लिया है।

राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के कुलपति को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि विश्वविद्याल में छात्राओं को सुरक्षित मौहाल दिया जाए ताकि वो अपनी पढ़ाई कर सकें।

एक महीने पहले कुछ छात्राओं ने कुलपति से मुलाकात कर हॉस्टल के वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक छात्रा ने वार्डन पर गंभीर आरोल लगाते हुए कहा था कि देर रात वार्डन ने उन्हें फोन किया और कहा कि ‘पत्नी घर पर नहीं है, खाना कौन बनाएगा, तुम आ जाओ’। दूसरी छात्राओं ने भी कई गंभीर शिकायतें की थीं। आरोप है कि शिकायत के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मीडिया में इन खबरों के आने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस मामले में संज्ञान लिया है और जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए कुलपति को निर्देश दिए कि पूरे मामले की जांच कर राजभवन को रिपोर्ट सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय के महिला छात्रावासों के प्रबंधन के संबंध में रिपोर्ट भी तलब की है। साथ ही छात्रा की शिकायत की जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल पर उठे सवालों पर चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

5 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.