सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात, काम सिखाने के साथ 15 हजार रुपये का भत्ता देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात दी है। ‘मुख्यमंत्री उत्तराखंड युवा पेशेवर नीति’ के तहत सरकार युवाओं को सरकारी विभागों में काम सिखाने के साथ भत्ता भी देगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए ‘मुख्यमंत्री उत्तराखंड युवा पेशेवर नीति’ का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका। ‘मुख्यमंत्री उत्तराखंड युवा पेशेवर नीति’ के तहत युवाओं को विभागों के कामकाज सीखने और कौशल विकास का मौका मिलेगा। तकनीकी ज्ञान संवारने और स्किल निखारने का मौका मिलेगा। चयनित युवाओं को 15000 प्रति माह भत्ता दिया जाएगा।”

‘मुख्यमंत्री उत्तराखंड युवा पेशेवर नीति’ के तहत राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं का चयन करेगी। जिन युवाओं का चयन होगा उन्हें राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग में काम करने और सीखने का मौका मिलेगा। यही नहीं खास बात ये है कि युवाओं को इसके लिए सरकार हर महीने 15 हजार रुपये का भत्ता देगी। ये चयन सिफ 11 महीने के लिए होगा।

ये होगी योग्यता:

इस नीति के तहत चयन करने के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। देश के किसी भी विश्वविद्लय से स्नातक होना जरूरी है। प्रतिभागी की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र या काम में कम से कम 1 साल का अनुभव होना जारुरी है। युवा पेशेवर को हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना जरूरी है।

अधिक जानकारी के लिए लिंक पर जाकर देखें… http://www.cm.uk.gov.in/pages/view/486

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.