उत्तराखंड: UNLOCK-1 में सरकार हजारों मजदूरों को देगी रोजगार!

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सबसे ज्यादा नुकासान देश में मरीजों की मौत के बाद अर्थव्यवस्था का हुआ है। उद्योग-धंधे पिछले करीब तीन महीने से बंद हैं।

जिसकी वजह से बड़ी तादाद में लोगों की नौकरियां गई हैं और प्रवासी घरों को लौट आए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि अब UNLOCK-1 में पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था दोबारा ट्रैक पर आ रही है। कुछ पाबंदियों के साथ लोगों ने काम शुरू कर दिया है। सरकार भी अब इस तरफ कदम बढ़ाते हुए श्रमिकों को रोजगार देने जा रही है। पंचायतों में मजदूरों को 500 करोड़ रुपये की लागत से रोजगार दिया जाएगा। दरअसल 7791 ग्राम पंचायतें अब अपने पंचायत भवन, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र आदि सुधार सकेंगी और नए पंचायत भवन भी बना सकेंगी। इस काम में इन्हें 50 फीसदी पैसा मनरेगा के तहत खर्च करना होगा।

आपको बता दें कि कोविड-19 के तहत ग्राम स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए केंद्रीय पंचायत और ग्राम विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से इस संदर्भ में आदेश जारी किया है। प्रदेश में पंचायतों को इस काम के लिए करीब 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिला है। इसके साथ ही पंचायतों से यह भी कहा गया है कि वे ग्राम पंचायत क्षेत्र में दूसरे भवनों की मरम्मत वगैरह के लिए भी इस पैसे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पंचायत विभाग के मुताबिक अभी गांवों में ज्यादातर क्वारंटीन सेंटर स्कूलों में बनाए गए हैं। लेकिन अब जुलाई आ रही है ऐसे में अगर सकूल खोलने का फैसला किया गया तो क्वारंटीन सेंटर्स को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ेगा। जिसके लिए ये जरूरी है कि दूसरे सरकारी भवनों को क्वारंटीन सेंटरस के तौर पर विकसित किया जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 day ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 day ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.