उत्तराखंड: सरकारी नौकरी का सपना संजोए युवाओें के लिए खुशखबरी!

उत्तराखंड में कोरोना महामारी के इस दौर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में समूह ग के पद के लिए एक हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती परीक्षाएं कराने की इजाजत दे दी है। परीक्षा कराने के लिए पहले SOP तैयार की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि उिसके बाद अक्टूब-नवबंर में परीक्षाएं हो सकती हैं। आपको बता दें कि कोरोना की वजह से देशभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया है। जिसकी वजह से 23 मार्च से होने वाली भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद आयोग की तरफ से सरकार से परीक्षाएं कराने की इजाजत मांगी गई थी। कार्मिक विभाग ने इजाजत देते हुए अनलॉक-4 के दिशा निर्देश के मुताबिक SOP तैयार करने को कहा है।

इन पदों के लिए भरे जा रहे फॉर्म
अलग-अलग विभागों में वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक के 158 पदों और शहरी विकास विभाग में लेखा लिपिक के 142 पदों के लिए फिलहाल फॉर्म भरे जा रहे हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीफ 14 सितंबर है। आपको बता दें कि समूह ग पदों की भर्ती के लिए सरकार ने साल 2014 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया। बीते तीन सालों में चयन आयोग में 59 भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर छह हजार पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.