सावधान! उत्तराखंड के इस जिले में सड़क पर दिन में दिखे कई गुलदार, दहशत में लोग

उत्तराखंड में लॉकडाउन की वजह से जहां यातायात सेवा बंद है। शहरों में सड़कें सूनी पड़ी हैं। ऐसे हालात में जंगली जानवरों ने शहरों की ओर रुख कर दिया है।

अल्मोड़ा नगर के चारों तरफ इन दिनों हर रोज गुलदार की धमक देखी जा रही है। ऐसे में लोग दहशत में हैं। अल्मोड़ा बाजार में तो बुधवार को दिनदहाड़े गुलदार सड़क पर घूमते हुए देखा गया। गुलदार की ये गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

लोअर माल रोड खोल्टा में दिनदहाड़े एक गुलदार रोड को पार करते हुए नजर आया। गुलदार की दिनदहाड़े बाजार में आने से लोग दहशत में आ गए। वहीं नगर के खत्याड़ी, गोलाना करड़िया, रानीधारा, ढुंगागाधारा इलाके में भी दिन में गुलदार देखे गए हैं, जिससे यहां लोगों में काफी खौफ भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलदार के इस तरीके से बेखौफ होकर बाजार में आने से उनमें भय का माहौल है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.