उत्तराखंड: कोरोना से लड़ाई होगी तेज, मास्क की किल्लत दूर होने वाली है

हर नए दिन के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई और तेज और असरदार होती जा रही है। सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर हर किसी को जरूरी मेडिकल सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है।

बावजूद इसके कोरोना की लड़ाई में सबसे कारगर मास्क की किल्लत हो गई। जिसे दूर करने के लिए कई संगठन सामने आए हैं। जो तेजी से बड़ी तादाद में मास्क तैयार कर रहे हैं। अल्मोड़ा में आजीवका योजना के तहत 45 महिला सहयता समूह से जुड़ी 600 महिलाओ ने लॉक डावन के बाद अब तक एक लाख मास्क तैयार किये हैं। खास बात ये है कि ये मास्क कपड़े के हैं जिसे इस्तेमाल करने के बाद धुलकर दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये मास्क 11 विकासखंड में कार्यरत एएनएम और दूसरे स्वाथ्य कर्मियों के लिए तैयार किया जा रहा है। इस मास्क की कीमत भी काफी कम है। बाजार में मिल रहे मास्क ये कपड़े के बने मास्क सस्ते हैं। इन मास्कों को सभी पंचायतों में आशा और आंगन बाड़ी के माध्यम गांव-गांव तक भी पहुंचाया जा रहा है।

एक तरफ जहां कुछ संगठन और प्रशासन अपने स्तर पर कोरोना से लड़ाई जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों की लापरवाही उनके किये पर पानी फेर दे रही है। खबरों के मुताबिक कुछ लोग अभी भी ठीक से लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपट रही है।

अल्मोड़ा से हरीश की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

17 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.