कोरोना: चमोली की देवकी देवी…जीवन भर की जमा-पूंजी, 10 लाख रुपये पीएम राहत कोष में दे दिया

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के खिलाफ कई स्तर पर जंग लड़ी जा रही है। एक तरफ कोरोना के खिलाफ जहां सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा खोल रखा है।

वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश की जनता अपनी अहम भागीदारी निभा रही है। प्रदेश की जनता की जिम्मेदारी बेहद अहम है। राज्य के लोग घर पर रहकर कोरोना लॉकडाउन को सफल बना रहे हैं। इसके अलावा जो लोग आर्थिक रूप से मजबूत हैं, वो आर्थिक रूप से सीएम और पीएम राहत कोष में सहयोग देकर इस लड़ाई को और मजबूत कर रहे हैं। इस संबंध में पीएम मोदी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपील कर चुके हैं।

पीएम मोदी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अपील रंग ला रही है। प्रदेश में लोग लगातार इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में चमोली जिले के गौचर की रहने वाली देवकी भंडारी ने मिसाल पेश की है। उन्होंने कोरोना महामारी को देखते हुए अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी प्रधनमंत्री राहत कोष में दान कर दी है। देवकी देवी भंडारी ने बैंक में जमा 10 लाख रुपये को प्रधानमंत्री राहत कोष में दे दिया है। देवकी देवी का संतान नहीं है। उन्हें गौचार में लोग देवकी दीदी के नाम से जानते हैं।

देवकी देवी के पति हुकल सिंह भंडारी की मृत्यु 12 साल पहले ही हो गई थी। इस बीच देवकी देवी समाजसेवा से लगातार जुड़ी रहीं। देवकी देवी के पिता आजाद हिन्द फौज में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं।

(चमोली से जितेंद्र पंवार की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.