हरिद्वार: कुंभ में चलेंगी कुछ ऐसी बसें, प्रशासन ने तैयार की योजना

हरिद्वार में कुंभ की तैयारी जोरों पर चल रही है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए प्रशासन हर मुमकिन कोशिश में जुटा है।

इसी के तहते ये फैसला लिया गया है कि अलग राज्यों के लिए परिवहन निगम 200 बसें चलाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हरिद्वार कुंभ के सहायक महाप्रबंधक को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रदेशों से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पर ही बसों के फेरे निर्भर करेंगे। माना जा रहा है कि लंबे समय से घाटे में चल रहे परिवहन निगम के लिए कुंभ संजीवनी लेकर आएगा।

महाप्रबंधक तकनीकी और संचालन दीपक जैन ने बताया कि कुंभ के लिए फिलहाल 200 रोडवेज बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन बसों के चलाने के लिए हरिद्वार में छह अस्थायी बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इनमें ऋषिकुल में 2, दक्ष मंदिर के पास, धीरवाली, बैरागी कैंप और गौरी शंकर में एक-एक बस स्टैंड बनाया जाएगा। इनका काम 15 फरवरी तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे बसों की संख्या भी बढ़ा जी जाएगी। महाकुंभ में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के लिए बसें चलाने की योजना है। इसके साथ ही परिवहन निगम ने दून से दिल्ली रूट पर संचालन के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से पांच बसें लीज पर ली हैं। इन बसों के संचालन से परिवहन निगम को प्रति किलोमीटर छह रुपये की बचत हो रही है। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि इन बसों की संख्या बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। जल्द ही कुछ और बसें लीज पर लेने की योजना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.