तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है।
बुधवार को किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने रुड़की में पदयात्रा निकाली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नेतृत्व में ये पदयात्रा झबरेड़ा के कुंजा बहादुरपुर से इकबालपुर तक निकाली गई। जिसमें बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़ कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर है और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
हरीश रावत ने कहा कि किसान दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले तीन महीने से आंदोलन कर रहे, लेकिन सरकार उन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि राज्य सरकार ने आजतक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है, जिससे किसान परेशान हैं। हरीश रावत ने कहा कि इस यात्रा का मकसद किसानों को मजबूत करना है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.