उत्तराखंड: इसके बिना 2021 हरिद्वार महाकुंभा में नहीं मिलेगी एंट्री!

कोरोना महामारी के बीच अगले साल हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ की तैयारी जोरों पर है।

सरकार और स्थानीय प्रशासन अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा है। कोरोना को देखते हुए शासन ने ये तय किया है महाकुंभ के दौरान स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पुलिस विभाग ने वो पोर्टल बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है जिस पर श्रद्दालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस पोर्टल को लेकर पुलिस अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं।

IG कुंभ संजय गुंज्याल ने चार जिलों के थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर महाकुंभ की तैयारियों की चर्चा की। मेला प्रशासन के साथ पुलिस ने भी कुंभ में सुरक्षा व्यवस्थाओं और यातायात संचालन को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तैयारियों को लेकर IG कुंभ संजय गुंज्याल ने कहा कि महाकुंभ का स्वरूप क्या होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर पूरी तैयारियां कर रही है। ताकि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.