हरिद्वार के शिवलिक नगर में डबल मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्त में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। बता दें कि डीजीएम के पद से रिटायर अधिकारी और पत्नी की बदमाशों ने लूट के इराद से हत्या कर दी थी।
कैसे पुलिस के चंगुल में फंसा आरोपी?
पुलिस ने बताया कि डबल मर्डर केस में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताल में आरोपी विपिन ने अपने एक साथी सत्येंद्र के साथ मिलकर मर्डर की बात कबूली। विपिन ने बताया कि सत्येंद्र फिलहाल सलेमपुर में रहा है। वो अक्सर सुबह रेगुलेटर पुल के पास आता है। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह रेगुलेटर पुल के पास आरोपी सत्येंद्र की तलाश की।
इस दौरान पुलिस को रेगुलेटर पुल की तरफ से एक बाइक तेजी से आती दिखाई दी। पीछा करने पर आरोपी ने बाइक भगाई, लेकिन रेगुलेटर पुल के पास खेत में जाकर फंस गई। आरोपी बाइक को छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगा। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी और वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.