हरिद्वार में दर्दनाक हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई। जमालपुर फाटक के रेलवे ट्रैक पर ट्रायल के दौरान ट्रेन से कटने वाले चारों युवक अपने घर के इकलौते चिराग थे।
हादसे के बाद से ही परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। संयोग कि चारों युवकों की एक-एक बड़ी बहन है। हादसे में मारे गए विशाल, मयूर, प्रवीण और हैप्पी के बीच गहरी दोस्ती थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गय है। हादसे से इलाके के लोग भ बहुत दुखी हैं। सीतापुर वार्ड में जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो वार्ड में कोहराम मच गया। पूरी रात यहां के लोग सो नहीं पाए। अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। जिसने सुना वहीं प्रभावित परिवारों के घर पहुंच गया।
बताया जा राह है कि घटना के बाद ज्वालापुर पुलिस दो युवकों के चेहरे की फोटो खिंची थी। इसी आधार पर दो की पहचान हो पाई थी। जबकि दो के चेहरे बुरी तरह से कुचल गए थे और उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। लोगों ने फोटो के आधार पर बताया कि एक युवक विशाल चौहान और दूसरा हैप्पी उर्फ गोलू है। प्रवीण और हैप्पी की दो दिन पहले ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगी थी। परिवार में इसको लेकर भी खुशी का माहौल था। जबकि विशाल चौहान गुरुकुल से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.