नैनीताल: बर्ड फ्लू से शहर में दहशत, पशुपालन विभाग ने उठाए ये कदम

पूरे देश में बर्ड फ्लू की दहशत है। अब तक 8 से ज्यादा राज्यों में बर्ड फ्लू से हजारों पक्षियों की मौत के बाद एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं।

कई राज्यों ने तो पोल्ट्री फॉर्म को कुछ दिनों के लिए बंद करने का आदेश तक दे दिया है। उत्तराखंड के नैनीताल में भले ही अब तक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया हो, लेकिन भविष्य में भी कोई केस ना आए इसको लेकर प्रशासन कदम उठा रहा है। बर्ड फ्लू की दस्तक रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने 44 सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे हैं। कुमाऊं में दो जगह लैब संचालित हैं, जहां सैंपलों की जांच की जा रही है।

पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. बीसी कर्नाटक के मुताबिक अभी तक कुमाऊं में बर्ड फ्लू का कोई भी केस सामने नहीं आया है। फिर भी हमारी कोशिश है कि कि यहां बर्ड फ्लू ना फैले। बताया कि वन विभाग के साथ भी पूरा सामंजस्य बनाया गया है। खासतौर से कोसी नदी पर प्रवासी पक्षियों की रिपोर्ट ली जा रही है। उनके मुताबिक स्थानीय स्तर पर पोल्ट्री फार्म स्वामी और मीट विक्रेताओं से भी संपर्क किया गया है। उन्हें विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों पालन करने को कहा गया है। बताया कि सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पोल्ट्री फार्म और जलाशयों पर लगातार नजर बनाए रखें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.