हरिद्वार: गंगा किनारे की इमारतों का होगा ‘भगवाकरण’!

हरिद्वार में अगले साल होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं।

कुंभ मेला 2021 के लिए गठित समिति ने 300 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को मीटिंग हुई। बैठक में विभागों को प्रस्तावित और निर्माणाधीन कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरी कामों को ना छोड़ा जाए। पुलिस सर्विलांस सिस्टम को अगले साल फरवरी के आखिरी तक ऑपरेशनल कर दिया जाए।

इसके साथ ही मीटिंग में फैसला हुआ कि कुंभ इलाके में छह किमी. के दायरे में बिल्डिंग के साथ ही सड़कों वैगरह की मरम्मत कराई जाए। बैठक में ये भी सहमति बनी कि गंगा किनारे सटे निजी घरों के अलावा मंदिर, आश्रम और होटल समेत दुकानों को भगवा रंग से रंगाया जाए। भगवा रंग से रंगाने के लिए होटल एसोसिएशन ने मेला प्रशासन को सहमति दे दी है। भगवा रंग से रंगाने के लिए 4 किमी. के क्षेत्र में 151 भवन चिह्नित किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.