हरिद्वार: एबीवीपी के छात्र से विवाद केस में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने क्या सफाई दी?

एबीवीपी के छात्र से हुए विवाद केस में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सफाई आई है।

हरिद्वार के खानपुर में विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि छात्र ने जो आरोप लगाए हैं वो बिल्कुल निराधार है। वो कांग्रेस औ बीएसपी के लोग हैं। एबीवीपी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। चैंपियन ने कहा कि उन्होंने एबीवीपी संगठन को कोई अपशब्द नहीं कहे। आपको बता दें कि बीजेपी विधायक चैंपियन का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो एबीवीपी कार्यकर्ता से गाली-गलौज में बात कर रहे थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब चैंपियन की सफाई आई है।

क्या है पूरा मामला?
हरिद्वार के लक्सर डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एमए की कक्षाएं चलाने को लेकर पिछले दिनों धरना दिया था। 18 अक्टूबर से शुरू हुआ ये धरना 2 नवंबर तक चला। जिसके बाद 2 नवंबर को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने एबीवीपी को इस सत्र में एमए की क्लासेस चलाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई। दरअसल छात्रों ने जो लड़ाई लड़ी इसको फेसबुक पर छात्रों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जो काम सांसद और विधायक नहीं कर पाए वह काम छात्रों ने कर दिखाया। आरोप है कि इसी के बाद विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने एबीवीपी के कार्यकर्ता से फोन पर की गाली-गलौच और बदसलूकी की। जिसका ऑडियो वायरल कर हो गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.