हरिद्वार: जान लीजिये इस साल कितने दिनों का होगा महाकुंभ

हरिद्वार में महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही है। कोविड की वजह से इस बार महाकुंभ पहले सालों के मुकाबले काफी अलग होगा।

इसको लेकर SOP तो पहले ही जारी हो गई थी। अब सरकार की तरफ से ये भी साफ कर दिया गया है कि इस साल महाकुंभ 30 दिनों का होगा। महाकुंभ 1 अप्रैल शुरू होगा और 30 अप्रैल तक चलेगा। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि महाकुंभ की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, क्योंकि केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइन भेजी गयी थी उसके मुताबिक कुंभ के दिनों को कम करने की बात कही गई थी। लिहाजा राज्य सरकार ने 30 दिन का महाकुंभ कराने का फैसला लिया है।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि महाकुंभ के दौरान कोई भी स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। इस बाबत मुख्य सचिव की तरफ से रेलवे मंत्रालय को पत्र भी भेजा गया था, जिस पर सहमति बन गई है। सिर्फ महाकुंभ क्षेत्र से यात्रियों को बाहर ले जाने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी. महाकुंभ के लिए पहले तय किया गया था कि स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी उस पर रोक लग चुकी है। यही नहीं कोई एक्सट्रा बस भी महाकुंभ में नहीं लगाई जाएगी। अगर कोई भी बस लगाई जाती है तो उससे पहले उत्तराखंड सरकार से परमिशन लेना जरूरी होगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग की गई थी. 1,46,000 हमें मिला है। जिसे कुंभ में काम करने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों को पहले ही लगा दी जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.