हरिद्वार में एक 38 साल की महिला पर इस कदर इश्क सवार हुआ कि वो अपने तीन बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
कहते में प्यार में इनसान इस कदर अंधा हो जाता है कि उसे अपने भी पराए लगने लगते हैं। ऐसे में वो कुछ भी कर जाता है। ऐसी ही कुछ हरिद्वार में एक 38 साल की महिला ने भी किया। महिला पर इस कदर इश्क सवार हुआ कि वो अपने तीन बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब महिला का पति बच्चों को साथ लेकर थाने के चक्कर काट रहा है और पुलिस से अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों के लिए मायके आई थी। जहां से वो फरार हो गई।
पुलिस के मुताबिक 17 साल पहले महिला की शादी हुई थी। शादी से दोनों को तीन बच्चे भी हुए। महिला का पति ऑटो चलाकर परिवार का पेट पालता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे से एक बार पत्नी ने फोन पर बात की थी। तब पता चला कि वह सलेमपुर महदूद में रह रही है। लेकिन वहां भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस को बताय कि शख्स अपनी बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.