हरिद्वार: महाकुंभ 2021 से पहले रेहड़ी-पटरी वालों का सपना पूरा होने वाला है!

हरिद्वार के छोटे व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। अगले साल होने वाले महाकुंभ से पहले शहर में मॉडल वेंडिंग जोन बनकर तैयार होने जा रहा है।

नगर निगम ने चंडीघाट से ललतारौ पुल के बीच वेंडिंग जोन बनाने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। वेंडिंग जोन में 50 रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को दुकानें आवंटित की जाएंगी। वहीं सेक्टर दो बैरियर से भगत सिंह चौक और जटवाड़ा पुल के पास वेंडिंग जोन का नक्शा भी तैयार किया जा रहा। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में दुकानें भी आवंटित कर दी जाएंगी।

आपको बता दें कि साल 2012 में ही शहर में वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी थी, लेकिन ये आजतक अधर में लटकी रही। इस साल सितंबर में टॉउन वेंडिंग कमेटी की मीटिंग में तीन मॉडल वेंडिंग जोन बनाने के लिए आम सहमति बनने के बाद टेंडर किए गए। अब नगर निगम ने पहला मॉडल वेंडिंग जोन स्थापित करने जा रहा है। 15 नवंबर से वेंडिंग जोन तैयार करने का काम शुरू हो जाएग।

दावा किया जा रहा है कि 45 दिनों के अंदर वेंडिंग जोन स्थापित कर दिया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त तनवीर मारवाह ने बताया है कि वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी वालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसमें दुकानों के फर्श पर टाइल्स, सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरिटी गार्ड, शौचालय, कूड़ेदान आदि सुविधाएं शामिल होंगी। निगम प्रशासन इन सुविधाओं के लिए व्यापारियों से सिर्फ 40 रुपये हर महीने लेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.