हरिद्वार: कोविड टेस्ट के कितने घंटे के अंदर श्रद्धालु कुंभ में जा सकें?

इस साल हरिद्वार में होने वाले कुंभ को लेकर कोरोना की नई गाइडलाइंस आ गई हैं। जिसके मुताबिक जो भी श्रद्धालु कुंभ में शामिल होना चाहता है उसे पहले RT-PCR टेस्ट कराना होगा।

रिपोर्ट निगेटिव आने के 72 घंटे के अंदर ही श्रद्धालु मेला में शामिल हो सकेंगे। उसके बाद उन्हें मेला में शामिल होने के लिए दोबारा टेस्ट कराना जूरूरी होगा। इसके साथ ही सभी को आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करना भी जरूरी है। गाइडलाइन में 65 साल की उम्र से अधिक, गर्भवति महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को कुंभ में नहीं आने की सलाह दी गई है।

केंद्र की तरफ से प्रदेश सरकार को निर्देश दिए गए हैं क‍ि वो मेले में ऐसे हेल्थ केयर वर्कर को ही ड्यूटी पर तैनात करें, जिन्हें वैक्सीन दे दी गई हो। साथ ही कुंभ मेले में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। निर्दशों के मुताबिक मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। आपको बता दें कि इस साल 27 फरवरी से 30 अप्रैल तक कुंभ मेला का आयोजन होना है। कुंभ मेला के दौरान आम दिनों में करीब 10 लाख लोग और शाही स्नान वाले दिन करीब 50 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.