हरिद्वार में दोस्ती का कत्ल हो गया!

हरिद्वार के एक प्राइवेट कॉलेज में BMS की पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

छात्र के दोस्त पर उसके कत्ल का आरोप लगा है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दोस्त ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे मार दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बहादराबाद में किराये पर रहकर ओम बायोटेक कॉलेज से बीएमएस की पढ़ाई कर रहा था। ये उसका कॉलेज का आखिरी साल था। शनिवार शाम को वह अपने कमरे पर मौजूद था। यहां अचानक अमन की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। साथ ही उसे पास में स्थित भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौतच की खबर मिलने पर सबसे पहले अमन का रिश्तेदार अस्पताल पहुंचा। उसने मृतक के दोस्त पर ही जहरीला पदार्थ देकर उसे मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि शनिवार शाम को उसका दोस्त उत्तर प्रदेश से मिलने उसके कमरे पर आया था। आरोपी अमन पतंजलि कॉलेज का बीएससी का छात्र है। उसने ही अमन को जहरीला पदार्थ खिलाया है। बताया कि मृतक के कमरे से शराब की खाली बोतलें और गिलास भी बरामद हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.