उत्तराखंड: ऐसी चोरी जिसके बारे में शायद आपने ना कभी सुना होगा, ना ही पढ़ा होगा

आपने खड़ी गाड़ियों में चोरी की वारदात के बारे में बहुत सुना होगा। ये भी सुना होगा कि गाड़ियों से चोर टायर चोरी कर ले गए। लेकिन ये शायद ही सुना होगा कि जिस ट्रक में ड्राइवर सो रहा हो, उसी ट्रक का टायर चोर ले उड़े हों और ड्राइवर को भनक तक नहीं लगी।

चोरी की ये वारदात वैसे तो मंगलौर हाईवे की है, लेकिन इसका कनेक्शन उत्तराखंड से भी है। दरअसल एक ट्रक राजस्थान के हुनमान गढ़ से ट्रक में माल लोड करके हरिद्वार सिडकुल आया था। यहां माल उतारने के बाद वह शुक्रवार की शाम को राजस्थान वापस जा रहा था। रात करीब आठ बजे वो मंगलौर के पास एक हाइवे पर ढाबे पर खाना खाने रुक गया। खाना खाने के बाद वह ट्रक में ही चालक सीट पर सो गया। पुलिस के मुताबिक इसी बीच रात में चोरो ने ट्रक के 12 टायर चोरी कर लिए।

इतना ही नहीं चोरों ने ड्राइवर का मोबाइल भी चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह जब ट्रक का ड्राइवर उठा तब उसे चोरी की वारदात के बारे में पता चला। वारदात का पता चलते ही उसके होश उड़ गए। उसने फौरन पुलिस की घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.